वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप को किया गया याद

0
83

-जयंती पर दलसागर मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बक्सर खबर। देश के महान सपूत व वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती सोमवार को जिले भर में मनाई गई। इस मौके पर शहर से सटे दल सागर के खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें करणी सेना के सदस्यों ने भी बढ़चढ कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने एवं देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू मुखिया व अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान शिवांग विजय सिंह, रामकुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, राजीव रंजन सिंह, कतवारू सिंह, चिल्हरी मुखिया राजू सिंह, महुआर मुखिया पिंटु सिंह, मुंगाव मुखिया इन्दल सिंह, चन्दन सिंह मंझरिया, फाइटर सिंह, जिला परिषद सदस्य बंटी शाही, रामनाथ सिंह, ठाकुर मनोज सिंह, कृष्णा सिंह बलिहार‌, पंकज सिंह, टीम ओम प्रकाश सिंह, शक्ति विजय सिंह अरियांव, टीम विशाल सिंह, बिट्टू सिंह, राहुल सिंह, रजनीश सिंह समेत अनेक लोग शामिल हुए। सबने मिलकर सरकार से आग्रह किया। महाराणा प्रताप की जयंती को स्वाभिमान दिवस घोषित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here