नेताओं की लड़ाई में हॉकर बना हीरो, मीडिया की थू-थू

1
1563

बक्सर खबर। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा रखने वाले लोग अपने मतलब के लिए अक्सर मर्यादा की दीवार लांघ जाते हैं। लेकिन उनके हाथ बीके मीडिया वाले भी ऐसा करें। यह बहुत ही शर्मनाक है। ऐसा कहना है गोविंद जायसवाल का। जो पेशे से हाकर हैं। सुबह अखबार बेचते हैं। इतनी आमदनी होती है जिससे परिवार चलता है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से उन्हें समाज सेवा की हवा क्या लगी। बहुत से लोग दुश्मन हो गए।

नतीजा विरोधियों ने उन्हें शराबी घोषित कर दिया। और रही सही कसर मीडिया ने पूरी कर दी। शीर्षक भी भड़काउ बना। समाजसेवी शराबी… आखिर ऐसा हुआ क्यूं। जो रातो-रात एक अखबार बेचने वाला हॉकर मीडिया के हीरो बन गया। अव्वल तो यह है कि मीडिया में छपने के लिए नेताओं को भी चिरौरी करनी होती है। लेकिन गोविंद के पीछे स्वयं मीडिया लगी है। वजह क्या है?

-जन्मदिन की वह पार्टी जिसे घोषित किया गया शराब पार्टी

पत्नी ने किया था केस, अब होगा एक और …
बक्सर खबर। अपना दुखड़ा सुना रहे गोविंद जायसवाल ने बताया मेरी पत्नी और में दोनों सामाजिक संगठन युवा शक्ति से जुड़े हैं। सितम्बर माह में शहर में वेलनेस सेंटर खुला। वहां कार्यक्रम में सांसद व विधायक दोनों पहुंचे थे। वहां गंदी राजनीति हुई और उद्घाटन समारोह में ही बवाल हो गया। अगले दिन अस्पताल बंद हुआ तो इसके खिलाफ पत्नी ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। न्यायालय के आदेश पर सांसद और विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। वहीं से कुछ राजनीतिक संपर्क में रहने वाले दलाल किस्म के लोग हमारे पीछे पड़ गए। 10 नवम्बर को सोहनी पट्टी में बहन के घर नाती के जन्मदिन का उत्सव था। मेरा पूरा परिवार वहां मौजूद था। सबके कहने पर मैंने शराबी फिल्म के गाने पर डांस किया। परिवार के लोगों ने वीडियो फेसबुक पर डाला और कुछ मीडिया वालों ने उसे शराब पार्टी घोषित कर मुझे और युवा शक्ति संस्थान को निशाना बनााया।

-अखबार जलाती महिला विकास मंच की सदस्य

जलाया गया अखबरा, मुकदमें की तैयारी
बक्सर खबर। गोविंद जायसवाल के बहाने जिस तरह युवा शक्ति को बदनाम किया गया। उससे संगठन की महिला सदस्य काफी आहत हैं। महिला विकास मंच की अध्यक्ष रंजना गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को उस अखबार की प्रतियां भी जलाई गई। जिसने यह भ्रामक खबर प्रकाशित की। वहीं युवा शक्ति संस्थान और पीडि़त पक्ष इस मामले में मुकदमा दायर करेगा। ऐसा गोविंद जायसवाल ने बताया।

add

1 COMMENT

  1. वाह हम सबों को तो पता ही है आपने सच्चाई लोगों के सामने रखा , इसी खूबी के चलते बक्सर खबर नम्बर 1 पर है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here