मजदूरों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराएगा श्रम विभाग : मंत्री

0
357

बक्सर खबर। श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा आज शनिवार को बक्सर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्हें बताया गया जिले में कितने कामगार और कार्यालय निबंधित हैं। जिले में सात एनजीओ कार्य कर रहे हैं। जो मजदूरों के हित में काम कर रहे हैं। विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने सभी का स्वागत किया और उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि सभी मजदूरों का निबंधन किया जाए। असंगठित क्षेत्र अथवा अकुशल कामगार के रुप में काम करते हैं।

इसके लिए उन्हें उम्र का प्रमाणपत्र देना होगा। जो जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल प्रमाणपत्र, मतदाता पहचानपत्र अथवा आधार कार्ड हो सकता है। निबंधन के उपरांत वे कल्याण बोर्ड के सदस्य हो सकते हैं। उन्हें विकलांग पेंशन, नकद पुरस्कार, साइकिल अथवा औजार खरीदने के लिए सहायता, भवन मरम्मत अनुदान आदि दिया जाता है। इसके अलावा शादी और शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाती है। विभाग इसका प्रचार करे और मजदूरों तक योजना का लाभ पहुंचाए। निबंधित मजदूरों को मृत्यु लाभ भी मिलता है। 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले को पेंशन दिया जाता है। उन्होंने श्रम विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here