बक्सर खबर। कोटा में पढ़ाई करने गए अनेक छात्र वहां फंसे हुए हैं। उन्हें घर लाने का इंतजाम होना चाहिए। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तरह यहां की सरकार भी उनकी मदद करे। जो लोग वहां से अपने बच्चों को लाना चाहते हों। उन्हें भी इसकी अनुमति मिलनी चाहिए। यह बातें युवा नेता व सिमरी पश्चिमी के पार्षद प्रतिनिधि विजय मिश्रा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि अपने जिले के कई छात्र वहां अपने आप को परेशान महसूस कर रहे हैं। उनकी मदद का प्रयास होना चाहिए। भले ही यहां लाकर उन्हें कोरंटाइन करना पड़े। ऐसा नहीं होने से उनके अंदर निराशा बढ़ती जा रही है। छात्रों के साथ उनके परिवार वालों की जान भी अटकी हुई है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं प्रयास में हूं। प्रशासन पास दे तो वहां जाकर कुछ लोगों की मदद तो की ही जा सकती है।





























































































