‌‌‌ बक्सर पहुंचे केके पाठक ने शिक्षकों को दी चेतावनी

0
3388

-समय से पहुंचे स्कूल या छोड़ दे नौकरी, गांव में रहने की डालें आदत
बक्सर खबर। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार को अपराह्न में बक्सर पहुंचे। यहां आते ही वे सीधे डुमरांव के शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचे। वहां नव नियुक्त शिक्षकों से उन्होंने बात की और कहा  समय से स्कूल आए और समय से विद्यालय छोड़ें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो स्कूल छोड़ दें। उन्होंने कहा आप लोग अपने विद्यालय से 15 किलोमीटर के दायरे में रहें। जिससे आपको विद्यालय आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

प्रशिक्षण के दौरान मिल रहे तकनीकी ज्ञान पर उन्होंने विशेष बल देते हुए कहा। इसे आत्मसात करें। क्योंकि आने वाले समय में शिक्षा लेने और देने का यह सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अब प्राथमिक स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास संचालित होंगे। बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। विभाग द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके पहले उन्होंने डाइट में चल रहा है प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षु शिक्षकों से प्रशिक्षण तथा भोजन से संबंधित जानकारियां ली।

-प्रशिक्षण प्राप्त करते शिक्षक अपर सचिव को सुनते हुए

वे करीब आधा घंटा तक डायट में रुके थे। इस दौरान डीएम अंशुल अग्रवाल, डुमराव एसडीओ कुमार पंकज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी, शिक्षा विभाग के सभी डीपीओ तथा डायट के प्राचार्य विवेक कुमार मौर्य उपस्थित थे। वे शुक्रवार को कुछ विद्यालयों का भ्रमण करने भी जाएंगे। लेकिन, उनका रूट क्या होगा। इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here