‌‌‌चार मार्च से प्रारंभ होगा खरवनियां का लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

0
422

-यज्ञ समीति की बैठक में हुआ दायित्वों का बंटवारा
बक्सर खबर। धनसोई थाना के खरवनियां गांव में चार मार्च से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ होने जा रहा है। यज्ञ को अंतिम स्वरुप देने के लिए रविवार को यज्ञ समिति की अंतिम बैठक हुई। जिसमें शामिल लोगों के बीच दायित्वों का बंटवारा हुआ। बैठक के दौरान पूज्य जीयर स्वामी जी भी पहुंचे। उन्हें अपने बीच पाकर श्रद्धालु भक्त जयकारे लगाने लगे। स्वामी जी ने बताया कि यज्ञ की जलयात्रा 4 मार्च को होगी। जिसकी पूरी रुपरेखा आप लोगों को तय करनी है।

वैसे मेरा आगमन यज्ञ स्थल पर दो मार्च को होगा। इस बीच अपने सुझाव यज्ञ समिति के सदस्यों के साथ साझा कर सकते हैं। यज्ञ समिति के अध्यक्ष छोटे उपाध्याय ने बताया कि यज्ञ बहुत बड़ा है। इसके सफल संचालन के लिए भोजन, प्रवासन, पार्किंग, यज्ञ स्थल तक हवन सामग्री आदि को पहुंचाने संबंधी कमेटियों का गठन किया गया है। श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पांच भोजनालय बनाए गए हैं।

-बैठक में शामिल लोगों के मध्य विचार व्यक्त करते राजपुर विधायक

यज्ञ समिति के सचिव रविन्द्र सिंह ने बताया कि इसकी तैयारी पिछले एक वर्ष से लगातार चल रही है। यज्ञ के यजमान मिथिलेश पाठक ने बताया कि 108 यज्ञशाला का निर्माण हुआ हैं इसके अलावा एक 13 तल्ले की यज्ञशाला है। सभी को मिलाकर कुल 259 हव कुंड बनाए गए हैं। सभी यज्ञशालाओं का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब यज्ञ स्थल को व्यवस्थित करने का कार्य चल रहा हैं।

बैठक में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु जन व यज्ञ समिति के सदस्य

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी गोरखराम भी मौजूद रहे। बैठक में राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, करहगर के विधायक संतोष मिश्रा, छोटे सिंह, रामजी तिवारी, मिलू मिश्रा, विपिन पांडेय, गोपाल पांडेय, संतोष तिवारी, अरविंद तिवारी, रजनीकांत पांडेय, गिरीश कुमार, संजय सिंह, मुन्ना राय, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, गुडडू तिवारी, नंद कुमार तिवारी, चुनमुन चौबे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here