‌‌‌दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छह की मौत, एक की नहीं हुई पहचान

1
1132

-बस के चालक समेत मधुबनी के दो लोग बारात करने के चक्कर में हुए कुर्बान
बक्सर खबर। यात्री बस और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की हुई सीधी टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। दुर्घटना शनिवार की देर शाम कृष्णब्रह्म थाना के कृतसागर गांव के समीप हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के वक्त चार लोगों की मौत हुई थी। रात ग्याहर बजे के लगभग पांचवें व्यक्ति की मौत हुई। सुबह होने से पहले छठे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। लेकिन, उनमें से एक ही पहचान नहीं हुई है।

पूछने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया एक बस का चालक है। अन्य पांच लोग स्कार्पियो में सवार थे। उनमें से एक की पहचान नहीं हो रही है। मृतकों के नाम शंकर दयाल सिंह (45), ग्राम धरहरा, थाना कृष्णाब्रह्म, सुनित पांडेय (50) बस का चालक, निवासी चरित्रवन, नगर थाना। श्री कुमार (21) व रामविलास (25) दोनों ग्राम सोनई, जिला मधुबनी, प्रितम कुमार गुप्ता ग्राम मझरियां, थाना औद्योगिक, जिला बक्सर शामिल हैं। एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

एंबुलेंस से अस्पताल ले जाए जाते लोग

पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो सवार लोग कृष्णाब्रह्म थाना के धरहरा गांव से बारात जा रहे थे। दूसरी तरफ से ब्रह्मपुर से चली तिवारी बस बक्सर आ रही थी। तभी ओवर टेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो बस से जा भिड़ी। सूचना के अनुसार कुल पांच लोगों की हालत अभी भी गंभीर है। जो दो युवक मधुबनी जिले के हैं। उनकी कृष्णाब्रह्म में दुकान थी। धरहरा के लोगों से उनका परिचय था। वे भी बारात जा रहे थे। लेकिन, उनकी मृत्यु हो गई।

1 COMMENT

  1. बहुत दुखद घटना हुई है लेकिन हमारे विधायक जी ये पता हो रोड काम कितने दिनों से चल रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here