‌‌‌पत्रकार संघ ने दी विध्यांचली देवी को श्रद्धांजलि

0
176

-हिन्दुस्तान के साथी अशोक व मनीष को दी सांत्वना
बक्सर खबर। बक्सर पत्रकार संघ के सदस्यों ने डुमरांव पहुंचकर विध्यांचली देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हिन्दुस्तान अखबार के संवाददाता अशोक कुमार की वह माता थी। साथ ही दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट मनीष कुमार की दादी। वहां पहुंच संघ के संरक्षक बबलु उपाध्याय, अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, महासचिव मुस्ताक हुसैन,

हिन्दुस्तान के अजय सिंह, मनोज मिश्रा, सुमित पांडेय, नवीन पाठक, मनोज मिश्रा, संजू कुमार श्रीवास्तव आदि लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने भाई अशोक सिंह को सांत्वना दी। उन्होंने बताया माता जी की उम्र लगभग 93 वर्ष की थी। हम चार भाई-बहन हैं। सभी लोगों ने मिलकर मां का श्राद्धकर्म विधि विधान से संपन्न किया। मौके पर डुमरांव नगर के समाज सेवी धीरज कुमार, मोहन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here