कोइलवर तटबंध पर पलटी जीप, मां बेटी समेत तीन की मौत

0
1229

– इतने ही लोग घायल, सभी बलिया यूपी के निवासी
बक्सर खबर। बलिया जिला से बक्सर की सीमा में आ रही कमांडर जीप कोईलवर तटबंध पर महादेवगंज के पास खाई में जा गिरी। इसमें सवार कुल सात में से तीन लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। ब्रह्मपुर पुलिस ने बताया मौके पर ही माधुरी देवी (63) व डिप्पी कुमारी (14) की मौत हो गई। घायल मोतीलाल वर्मा, मुन्नी देवी, रीमा कुमारी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रीमा कुमारी (25 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया। सभी घायल पड़ोसी उत्तर प्रदेश के नव बस्ती, जपाली गंज के निवासी थे।

वे लोग पूजा के लिए नैनीजोर के पास स्थित महुआर मंदिर जा रहे थे। लेकिन, चालक अपना संतुलन खो बैठा और जीप नीचे खाई में जा गिरी। मृत महिला मोतीलाल वर्मा की पत्नी थीं। उनका एक पुत्र आर्यन कुमार (11 वर्ष) वाहन में सवार था। उसे चोट नहीं आई है। वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सभी लोग महुआर मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here