गेहूं की फसल में लगी आग से चार लोग झुलसे, महिला की मौत

0
2771

-सूचना के अनुसार चार झुलसे, तीनों किए गए रेफर
बक्सर खबर। आग ने इटाढ़ी के बगही गांव में भारी कोहराम मचाया है। खेतों में लगी आग फैलते-फैलते गांव तक पहुंच गई। जिसकी जद में कुछ घर भी आ गए हैं। हादसा बुधवार दोपहर के दो बजे के लगभग हुआ। आगजनी में एक घर के चार लोग झुलस गए हैं। इनमें एक महिला की मौत भी हो गई है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रामावती देवी (45वर्ष) है। इसी परिवार के लालजी कुमार (20), लालू राम (44) और ददन राम (55) को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार आगजनी के कारण ही यह लोग खेत में चारो तरफ से घिर गए थे। बचने का प्रयास किया लेकिन वे झुलस गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, महिला को बचाया नहीं जा सका। आग ने बगही के अलावा मनोहरपुर के सिवान में काफी नुकसान किया है। आग किन कारणों से लगी। यह पूछने पर ज्ञात हुआ कि आस-पास के लोगों ने खेत में पड़े डंठल को जलाया था। जो बढ़ते-बढ़ते भयावह हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here