जय श्री राम के नारों से गुंजा बक्सर धाम, निकले कई जुलूस

0
586

-शहर में विभिन्न संस्थाओं ने निकाली तरह-तरह की झांकी
बक्सर खबर। रामनवमी का त्योहार जिले में गुरुवार को उल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहर में दस से अधिक पूजा समितियों द्वारा झांकी और जुलूस निकाला गया। शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम द्वारा लोगों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया था। शहर के अनेक गणमान्य लोग पहुंचे थे। इसके अलावा भी जुलूस के सभी प्रमुख मार्गों में लोगों ने सरबत, पेयजल व प्रसाद का इंतजाम किया था।

भगवान राम के जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए गाजे-बाजे का इंतजाम था। कुछ समितियों ने घोड़ों का भी इंतजाम भी किया। जुलूस के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप राय, सदर विधायक संजय तिवारी, प्रदीप दुबे, सौरभ तिवारी, नवीन निश्चल चतुर्वेदी आदि लोग सक्रिय रुप से दिखे। इसके अलावा सत्यदेव प्रसाद, संजय सिंह, दिनेश जायसवाल, श्रवण तिवारी, अमित कुमार, धनंजय सिंह आदि लोग भी जुलूस में नजर आए।

-शहर में निकली भगवान राम की अन्य झांकियां

दूसरी तरफ प्रशासन ने सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया था। जैसे ही घड़ी की सुई अपराह्न पांच बजे से आगे बढ़ी जुलूस अपने-अपने तय मार्ग पर आगे चल पड़े। और ठीक उसी समय विद्युत विभाग ने शहर की बिजली काट दी। यह स्थिति रात दस बजे तक बनी रही। सूचना के अनुसार इसी तरह का जुलूस डुमरांव, चौसा के सरेंजा आदि गांवों में भी निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here