‌‌‌अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक महिलाओं का हुआ सम्मान

0
261

-नगर भवन में जिला प्रशासन ने आयोजित कराया कार्यक्रम, मतदान की अपील
बक्सर खबर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल की मौजूदगी में जिला परिषद की कार्यकारी अध्यक्ष नीलम देवी, नगर की मुख्य पार्षद कमरु निशा, एडीएम कुमारी अनुपम सिंह, आर्ट ऑफ लिविंग की योग गुरु वर्षा पांडेय व अन्य आमंत्रित महिलाओं ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान समाज में बेहतर करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह जैसे क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाएं शामिल रहीं। नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

बेहतर करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते डीएम

जिसमें पाटली चौबे (मानो तो मैं गंगा मां हूं) गुरुकुल डांस एकेडमी, सुकृति मिश्रा (शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय गायन), प्रतीक्षा ओझा (होली नृत्य) की मनोरम प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया। डीएम ने अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकार, उनके लिए हो रहे कार्य की जानकारी दी गई। साथ ही लोकसभा चुनाव में बढ़कर मतदान का आग्रह भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here