‌‌‌थर्मल पावर यूनिट में मारपीट के आरोप में मजदूर नेता गिरफ्तार

0
825

– एल एंड टी कंपनी के अधिकारियों के साथ मारपीट का आरोप
बक्सर खबर। निर्माणाधीन बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट परिसर में शुक्रवार को मारपीट की घटना हुई। इसमें स्वयं को मजदूर नेता बताने वाले गोलू यादव ने एल एंड टी कंपनी के लोगों के साथ मारपीट की। साथ ही कंपनी के कार्यालय पर कुछ लोगों ने पथराव भी किया। इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी गई है। मौके पर सदर डीएसपी धीरज कुमार भी पहुंचे। विवाद को शांत कराया गया। वहीं दूसरी तरफ ऐसा करने वाले नेता गोलू यादव को पुलिस ने इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, इस अफरातफरी के कारण आज शुक्रवार को थर्मल पावर का कार्य प्रभावित हुआ। मजदूर नेता का आरोप था।

यहां काम करने वाले मजदूरों से आठ की जगह बारह-बारह घंटे काम लिया जा रहा है। हम इसी का विरोध कर रहे थे। इस मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह गेट जाम कर मजदूर विरोध करने लगे। इसी दौरान एल एंड टी कंपनी के साथ काम करने वाली कंपनी पावर मैक के कुछ गुर्गे आए और मजदूर नेता के साथ मारपीट की। इस वजह से विवाद बढ़ गया। नाराज लोगों ने पथराव किया और फिर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने डीएसपी सदर और राजपुर तथा मुफस्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची। फिर विवाद समाप्त हुआ। सूत्रों ने यह भी बताया कि मजदूर नेता मगरखाई, जिला गाजीपुर का निवासी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here