पुलिस पर हुए हमले में घायल चालक की मौत

0
1699

-पटना में चल रहा था उपचार, निजी तौर पर करता था काम
बक्सर खबर। दिवाली के दिन शराब तस्करों की धर-पकड़ करने गई नैनीजोर थाने की पुलिस पर हमला हुआ था। इसमें वाहन चालक श्रीनिवास यादव उर्फ फादर व सिपाही शंभुचन्द्र शर्मा घायल हुए थे। लेकिन, श्रीनिवास की हालत खराब होती गई। उसे उपचार के लिए पटना ले जाया गया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। उसे सर में गहरी चोटें आई थी। इस वजह से उसे लगातार उल्टी हो रही थी।

पटना जाने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। सूत्रों के अनुसार वह आरा जिले के करनामेपुर का निवासी था। वारदात के दिन जो तस्कर पकड़े गए वे भी आरा के रहने वाले थे। जहां घटना हुई थी। वह स्थान यूपी और बिहार की सीमा है। वहां अक्सर यूपी से शराब लेकर आते तस्कर दिख जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में पूछने पर डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह ने घटना की पुष्टि की। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here