हथियार के साथ कुख्यात गिरफ्तार

0
2866

-पूर्व से है हत्या का आरोप, अरियांव से गिरफ्तारी
बक्सर खबर। हथियार के साथ पुलिस ने कुख्यात को गिरफ्तार किया है। उसके विरूद्ध हत्या का आरोप भी है। लेकिन, पूछने पर कोई अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है। उसे कृष्णाब्रह्म थाना के अरियांव गांव से दबोचा गया है। मूलरूप से वह इसी गांव का रहने वाला है। लेकिन, वह आरा जिले से अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। उसका नाम सभा यादव है। जिसकी पत्नी हसनबाजार ओपी के इनरपतपुर से उप मुखिया है।

कुछ दिन पूर्व हसनबाजार इलाके में पचरूखिया गांव निवासी व्यवसायी मोती कानू के 40 वर्षीय पुत्र मोहर कानू की उसने हत्या कर दी थी। उस घटना में काफी हंगामा हुआ। लोगों ने मुआवजे के लिए सड़क जाम भी किया था। परिवार ने दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें उसका नाम भी शामिल था। जब किसी ने इसकी सूचना डीएसपी डुमरांव तक पहुंचा दी। फिर क्या था, घेरा बंदी कर उसे दबोच लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here