15 मिले पॉजिटिव, कम हो रही संक्रमितों की संख्या

0
455

बक्सर खबर। कोरोना संक्रमित मिल रहे लोगों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। आज गुरुवार को कुल 15 संक्रमित मिलने की बात कही गई है। इसके साथ अब तक कुल संक्रमित मिले लोगों की संख्या 2830 हो गई है। इनमें से 2640 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 190 लोग अभी भी संक्रमित हैं।

एक दिन पहले अर्थात 2 सितम्बर तक 1 लाख 5 हजार 936 लोगों की जांच हो चुकी है। यह हैं जिले के ताजा आंकड़े। लेकिन, आप यह भी जान लें। प्रशासन लगातार मास्क पहनने पर जोर दे रहा है। इस लिए सभी लोग इस नियम का पालन करें। क्योंकि अनलॉक हो रही व्यवस्था में संक्रमण का खतरा ज्यादा है। यह बात आप को आपको स्वयं भी समझ में आनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here