नहर में मिली महिला की लाश की हुई पहचान

0
944

बक्सर खबर: बुधवार दोपहर नहर में मिली महिला की लाश की पहचान हो गई है। मृतक महिना भरियार ओपी क्षेत्र में चक्की गांव के मथुरा डेरा की है। मृतिका भागमनी देवी(72) पति स्वर्गीय श्रीभगवान यादव की पत्नी है। महिला मानसिक रूप से पिछले कुछ समय से विक्षिप्त चल रही थी। वह रविवार दोपहर से ही गायब थी। जिससे परिजन रिश्तेदारों व अन्य गांवों में ढूढ़ रहे थे। तभी बुधवार को गांव के ही आॅटों-जीप चालकों ने इसकी सूचना मृतिका के पुत्र तेजनरायण यादव व परशुराम यादव को दी।

जिसके बाद चारों पुत्र नया भोजपुर ओपी पहुंचकर मां की पहचान की। पहचान के साथ ही परिवार में कोहराम मच गया। आस-पड़ोस के लोग परिजनों को संत्वना देने पहुंचे। थानाध्यक्ष कुणालचंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पहचान के बाद लाश को परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया। देखने से तो लगता है कि महिला कि डूबने से मौत हुई है। ज्ञात हो कि बुधवार दोपहर डुमरांव-विक्रमगंज पथ पर पावर ग्रिड के समीप महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना भोजपुर ओपी को दी। जिसके बाद महिला के शव को पुलिस ने नहर से निकाल थाना ले गई। महिला के शरीर पर लाल बलाउज व लाल पेटीकोट थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here