इफको के सेल्स अफसर की ट्रेन में मौत

0
745

बक्सर खबर। जिले के नया भोजपुर स्थित इफको बाजार में कार्यरत सेल्स आफिसर अनुपम सिंह की मौत हो गई है। वे बुधवार की रात पंजाबमेल से बक्सर आ रहे थे। मुगलसराय से वे रात के वक्त ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन वहां से पटना के लिए चली। रास्ते में उनकी मौत हो गई। यात्रियों ने फोन से इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। वहां से बक्सर रेल पुलिस को शव उतारने का निर्देश मिला। उन लोगों ने कहा हमारे यहां शव रखने की व्यवस्था नहीं है। यह कहते हुए पटना मुख्यालय को सूचना दी। लेकिन पटना ने आरा को निर्देश दिया। क्योंकि ट्रेन बक्सर से निकल चुकी थी।

इस बीच अनुपम सिंह के फोन पर उनको जानने वालों ने फोन किया। फोन जीआरपी आरा की पुलिस ने उठाया और पूरी जानकारी दी। उस वक्त रात को दो बज चुके थे। सूचना मिलते ही इफको के लोग आज गुरुवार को आरा पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया। सूत्रों ने बताया अनुपम सिंह छठ की छुट्टी में अपने घर जौनपुर गए थे। वहां से ड्यूटी पर पहुंचने के लिए चले थे। मुगलसराय आकर पंजाबमेल में सवार हुए और उनके साथ ऐसी दुर्घटना हो गई।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here