मानवता : गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के लिए जौनपुर से मंगवाई दवा

0
733

-सिमरी के भकुरा गांव के अधेड़ ने दिया डीएसपी को धन्यवाद
बक्सर खबर। संकट की घड़ी में जब आप किसी को मदद करते हैं। तो वह आपको धन्यवाद देता है। इसे ही हम और आप मानवता कहते हैं। ऐसा सभी को करना चाहिए। अपने आस-पास के लोगों की मदद करना ही मानवता का धर्म है। तस्वीर में दिख रहे दो लोगों में एक हैं डुमरांव के डीएसपी केके सिंह। हाथ में दवा लिए खड़ा व्यक्ति है, बीमार पिता पुत्र। जिसने तीन दिन पहले एक मैसेजे मोबाइल पर डाला था। मेरे पिता स्कीन की गंभीर बीमारी से परेशान हैं। उनकी दवा जौनपुर में मिलती है। क्या होगा, उनकी दवा समाप्त है।

किसी ने यह संदेश डुमरांव के साइबर सेनानी ग्रुप में डाला। डीएसपी केके सिंह की नजर उसपर पड़ी। पटना और बनारस में उन दवाओं के बारे में पता किया गया। लेकिन वह नहीं मिली। थक हार कर वाराणसी के लोगों से मदद मांगी गई। उन लोगों ने जौनपुर से दवा का इंतजाम किया और वाराणसी के रास्ते उसको बक्सर भेजा गया। यह कार्य 32 घंटे में पूरा हो गया। प्रयास करने वालो को भी सुकून मिला। संदेश भेजने वाले युवक बीरेन्द्र को बुलाकर उन्होंने दवा सौंपी। बीरेन्द्र व श्रीकांत से इस पुनीत काम के लिए एसडीपीओ के प्रति आभार जताया है। वे सिमरी थाना के क्षेत्र के भकुरा गांव के निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here