‌‌‌ महिलाओं के लिए पोषण कितना जरुरी, घर बैठे मिलेगी जानकारी

0
230

– जिलाधिकारी ने रवाना किया समाहरणालय से जागरूकता रथ
बक्सर खबर। यह खबर इस लिए छापी जा रही है क्योंकि इस विषय के बारे में जानना सबको जरूरी है। एक गर्भवती स्त्री को क्या पोषण मिलना चाहिए। उसकी जरूरतें क्या-क्या हो सकती हैं। उसकी देखभाल कैसे हो। आपको इस बारे में कुछ पता ही नहीं। लेकिन, अब आपको यह जानकारी घर बैठे मिलेगी। क्योंकि अब प्रचार रथ गांव-गांव जाने वाला है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसमें एलईडी स्क्रीन लगी है। जिस पर फिल्म के माध्यम से आप को यह जानकारी मिलेगी। साथ ही उनको मिलने वाली सुविधा की जानकारी भी। रथ रवाना करते वक्त डीएम के साथ उप विकास आयुक्त डॉक्टर महेन्द्र पाल, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला समन्वयक, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं NNM उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here