डाक्टर की लापरवाही से हुआ गर्भपात, अस्पताल में हंगामा

1
766

बक्सर खबरः पेट में दर्द की शिकायत लेकर बुधवार की शाम राकेश पासवान की पत्नी निशा चौगाईं अस्पताल पहुंची। प्रभारी चिकित्सक विनोद कुमार सिंह ड्यूटी पर थे। महिला ने उन्हें बताया छः माह का गर्भ है। डाक्टर ने पेट दबाकर देखा और दर्द की दूसरी वजह बता सूई लगा दी। परेशान महिला बेड पर पड़ी रही। इस बीच वह शौच करने गई तभी छह महीने का भ्रूण बाहर आ गया। निशा दहाड़ मार रोने लगी।

घर वालों को पता चला तो आगबबूला हो गए। नावानगर के वैदा गांव के लोग गुरुवार की सुबह से अस्पताल में डटे हैं। हंगामा जारी है। परिजन डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। कुछ  लोग यह भी आरोप लगा रहे थे। डाक्टर नशे की हालत में थे। इनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस लोगों को शांत करने के प्रयास में जुटी है।

हेरिटेज विज्ञापन

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here