डुमरांव में लीक हुआ मैट्रिक का पर्चा, एक गिरफ्तार

0
1976

बक्सर खबर : मैट्रिक परीक्षा में सरकार के तमाम दवों की पोल खुल गई। दूसरे ही दिन डुमरांव में मोबाइल पर पेपर लीक करने वाले युवक का गिरफ्तार किया गया। युवक परीक्षा केन्द्र से सटे एक खेत में बैठ कर प्रश्नों के जवाब ह्वाट्स एप पर भेज रहा था। तभी टाइगर मोबाइल की टीम की नजर उस पर पड़ी। सिपाहियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष कुमार पिता विरेन्द्र चौधरी बताया है।

दूसरी पाली में लीक हुआ पेपर
बक्सर : मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन दूसरी पाली में पेपर लीक होने का खुलासा हुआ। सुमित्रा महिला कालेज से कुछ दूरी पर एक युवक बैठा मिला। पुलिस ने जब उसके मोबाइल को जब्त किया। जिसमें सोशल साइंस का पेपर मिला। पूछताछ में पता चला। पेपर लीक करने वालों का अपना एक ग्रुप है। जिसमें आरा के किसी युवक ने प्रश्नपत्र डाला था। गिरफ्तार युवक संतोष भी आरा जिले के अगियांव बजार का रहने वाला है। इसके पास से पास से पेपर के कॉपी व उतर पुस्तिका बरामद हुई है। सभी कागजात और मोबाइल के साथ उसे डुमरांव पुलिस ने हिरासत में रखा है।

हेरिटेज विज्ञापन

कहते है थानाध्यक्ष
बक्सर : डुमरांव थानाध्यक्ष शिव नरायण राम ने बताया कि सुमित्रा कॉलेज सेंटर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके मोबाइल में प्रश्न पत्र की कौंपी बरामद हुई है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
कहते है डीएम
बक्सर: डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया एक युवक को सुमित्रा कालेज के बाहर से पकड़ा गया है। बरामद मोबाइल व कागजात की जांच चल रही है। जांच पुरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता ेहै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here