सम्मान : केवीके के डॉ. मान्धाता को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

0
384

बक्सर खबर। स्थानीय लालगंज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सदस्य वैज्ञानिक डॉक्टर मांधाता सिंह को सोसाइटी ऑफ कृषि विज्ञान ने यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से नवाजा है। डॉ. मान्धाता ने धान की सूखा सहनशील प्रजाति स्वर्ण शक्ति’ तथा सूखा व जन्म जलमग्न सहनशील प्रजाति ‘स्वर्ण समृद्धि’ के विकास में सहयोग किया है। इसके अलावा जिले में संरक्षण कृषि जैसे जीरो टिलेज को बढ़ावा देना तथा दलहनी फसलों जैसे चना और मसूर की उत्पादकता में वृद्धि। सभी कार्यों के लिए भी इन्हें युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के प्रसार शिक्षा उप महानिदेशक डॉ. एके सिंह थे। कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष सह शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू के पूर्व कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा तथा कार्यक्रम के कन्वेनर डॉ. मनोज शर्मा ने पुरस्कारों की घोषणा की। इस दौरान सभी पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिकों के कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना की। डॉ. मान्धाता ने बताया कि यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here