मानसिक रूप से कमजोर महिला लापता, मां ने कोर्ट से लगाई गुहार

0
73

थाना कार्रवाई नहीं कर रहा, सीजेएम कोर्ट में दायर किया आवेदन                                                                  बक्सर खबर। रामदास राय का डेरा थाना क्षेत्र से लापता एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के मामले में उसकी मां ने न्यायालय की शरण ली है। मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कोर्ट ने संबंधित थाने से रिपोर्ट तलब की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड निवासी पूनम देवी ने 20 मई को न्यायालय में आवेदन देकर अपनी पुत्री डिशु देवी उर्फ संध्या देवी (32 वर्ष) की बरामदगी की गुहार लगाई। आवेदन में बताया गया है कि उनकी पुत्री 12 मई की रात करीब 12:30 बजे अपने ससुराल राजपुर स्थित नवरंग राय का डेरा से लापता हो गई। महिला मानसिक रूप से अत्यंत मंदबुद्धि बताई गई है तथा वह स्वयं की देखभाल करने में भी असमर्थ है।

पीड़िता की मां ने कहा कि 17 मई को दोपहर 2:07 बजे और 2:17 बजे उसकी अंतिम बार फोन पर अपने पति राजेश राय से बातचीत हुई थी। इसी दौरान 8102875961 नंबर से थाना क्षेत्र के दारोगा रामदास राय के डेरा से भी बात हुई और कॉन्फ्रेंस कॉल पर उनसे भी बातचीत कराई गई। इसके बाद से महिला का कोई पता नहीं चल सका। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी को कई बार सूचना देने और खोजबीन की मांग करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिवार को आशंका है कि महिला को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा लिया गया या अगवा कर लिया गया है। मां ने न्यायालय से बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा त्वरित कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की है। बताया जाता है कि रामदास राय का डेरा थाना में 15 मई को गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here