आप नेता के खिलाफ आचार संहिता की प्राथमिकी दर्ज

0
468

बक्सर खबर। इटाढ़ी थाने में आज शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ। वहां के सीाओ रजनिकांत ने आप पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज यादव एवं राजपुर विधानसभा से खुद को संभावित उम्मीदवार बताने वाले अक्षयवर राम को आरोपी बनाया है। उनके अनुसार प्रखंड कार्यालय पर चुनाव प्रचार का पोस्टर लगा हुआ था। जो नियमों के विरूद्ध है।

इस लिए इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। यह जानकारी आज शुक्रवार को सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने मीडिया को दी। वैसे डुमरांव अनुमंडल की पुलिस ने इस मामले में दो दिन पहले ही अपना खाता खोल लिया था। वहां छात्र राजद के खिलाफ सिमरी एवं वंचित समाज पार्टी के खिलाफ नया भोजपुर ओपी में मामला दर्ज कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here