मुख्यमंत्री से मिले संतोष निराला, सोमवार को चालू हो जाएगा राजपुर का पावर हाउस

0
1

– शुक्रवार को ही बिजली मंत्री से मिलकर दिया ज्ञापन, मिला तीन दिन का आश्वासन
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड मुख्यालय में लगा 10 व पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले चल गया था। लेकिन, एक सप्ताह का समय गुजर जाने के बाद भी पावर सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। और इस वजह से प्रखंड समेत चौसा के भी कई गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। दूसरे प्रखंड के सब स्टेशनों से बिजली को जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई थी। लेकिन, वह सिर्फ कुछ घंटे के लिए ही सुलभ हो रही थी। उमस भरी गर्मी के मध्य इस तरह की आंख मिचौली से लोग बहुत परेशान थे। इस विषय को लेकर राजपुर के विधायक संतोष निराला शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे थे। आवास पर उनसे मुलाकात हुई।

और उनके परामर्श पर बिजली मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने तुरंत बक्सर के बिजली विभाग से बात की और आवश्यक निर्देश दिए। इस बाबत पूछने पर संतोष निराला ने बताया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है। रविवार को ट्रांसफार्मर वहां लगा दिया जाएगा। चार्ज करने के उपरांत सोमवार से आपूर्ति भी बाहल हो जाएगी। क्या आप उनके इस जवाब से आप संतुष्ट हैं। यह पूछने पर राजपुर विधायक ने कहा, रविवार की शाम इस सिलसिले में पुन: बिजली विभाग के अधिकारियों से बात हुई। उन्होंने बताया ट्रांसफार्मर को लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। कोई तकनीकि अड़चन नहीं आई तो सोमवार से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here