वर्षों बाद महाराजा बहादुर कमल सिंह की प्रतिमा से हटेगी धूल, मुख्यमंत्री करेंगे अनावरण

0
53

– डुमरांव के विधायक ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी, पांच बजे स्थल पर भी कार्यक्रम तय
बक्सर खबर। डुमरांव महाराज कमल बहादुर सिंह ने इस जिले को बहुत कुछ दिया है। इसी सम्मान को ध्यान में रखकर उनकी प्रतिमा डुमरांव में लगाने की पहल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। लेकिन, उसका अनावरण ही समय से नहीं हो सका। लेकिन, अब उस पर जमी धूल साफ होने का वक्त आ गया है। 23 मई को जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनका वर्चुअल अनावरण करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न पांच बजे डुमरांव के विधायक राहुल सिंह द्वारा भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

महाराजा कमल सिंह की प्रतिमा डुमरांव अनुमंडल कार्यालय में लगी है। इसका अनावरण न होना पिछले विधानसभा चुनाव में मुद्दा भी बना। राहुल सिंह ने इसे विधानसभा में उठाया। इसी बीच मुख्यमंत्री का बक्सर कार्यक्रम लगा। इस विषय को लेकर राहुल सिंह पुन: मुख्यमंत्री से गुरुवार को मिले। तब यह तय हुआ इसी भ्रमण के दौरान बक्सर से ही वर्चुअल रुप से इसका अनावरण कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर 23 मई की तिथि जिले के लिए खास होने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here