‌‌‌होमगार्ड के सिपाही को लगी गोली

0
1774

-उपचार के लिए परिजन लेकर भागे आरा
बक्सर खबर। होमगार्ड के सिपाही गोलू कुमार को गोली लग गई है। घटना रविवार शाम की है। परिजन उन्हें उपचार के लिए आरा ले गए हैं। वहां एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूत्रों के अनुसार घटना ब्रह्मपुर थाना के कांट ब्रह्मपुर गांव की है। वे अपने घर पर ही थे। तभी अचानक ऐसा हो गया।

घटना का कारण जानने के लिए जब थानाध्यक्ष निर्मल कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गोली हाथ में लगी है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। लेकिन, उनके साथ ऐसा कैसे हो गया। इसके बारे में परिजन नहीं बता सके। जबकि पुलिस उनके गांव पूछताछ के लिए गई थी। इस संबंध में संबंधित सिपाही से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यह दुर्घटना है या कुछ और। चिकित्सकों के अनुसार उसके बाएं हाथ में गोली लगी है। सूत्रों ने बताया वह बक्सर में उत्पाद चेकपोस्ट पर काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here