‌‌‌मटकीपुर कांड में दो लोगों को पुलिस ने दबोचा, हरेन्द्र की तलाश जारी

0
1521

-मारपीट करने वाले पकड़ से बाहर, वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार
बक्सर खबर। धनसोई थाना के मटकीपुर गांव में शनिवार की रात बाइक चोरी के नाम पर आरोपी युवक के साथ जो तालिबानी तांडव हुआ था। इस मामले में एसपी ने सख्त संज्ञान लिया है। जिसको देखते हुए पुलिस ने उन दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके मोबाइल फोन से वीडियो बनाया गया था। चुकी एसपी नीरज कुमार सिंह स्वयं इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इस लिए धनसोई की पुलिस लगातार हॉफ रही है।

घटना के आरोपी पूर्व मुखिया हरेन्द्र यादव को रडार पर रखा गया है। उनकी तलाश जारी है। जबकि दो गिरफ्तार लोगों में एक राधेश्याम सिंह शामिल है। जिसकी बाइक चोरी होने की बात कही जा रही है। उसके साथ लोदीपूर गांव का एक और व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। जिसका नाम राज कुमार सिंह है। संभवत: उसी ने बाइक मुकेश चौधरी ग्राम गोसैसी डिहरा के दरवाजे पर बाइक खड़ी की थी। वहीं जेल जाने से पूर्व मुकेश ने स्पष्ट रूप से कहा। हम लोग कमजोर आदमी हैं। क्या कह सकते हैं। चुनाव में मैने दूसरे का साथ दिया था। शायद इसी लिए ऐसा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here