‌‌‌बक्सर में बंदूक खड़ी कर दी जा रही शहीदों को श्रद्धांजलि

2
696

-निरीक्षण करने पहुंचे डीएम के सामने बक्सर खबर ने पूछा सवाल
बक्सर खबर। शहर के स्टेशन रोड में स्थित कमलदह सरोवर के मध्य शहीद स्मारक बना है। जहां वीर जवानों की याद में अमर जवानों को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक लगाया गया है। लेकिन, मौजूदा वक्त में जो प्रतीक लगा है। वह गलत है। शहीदों को श्रद्धांजलि बंदूक झूंका कर दी जाती है। लेकिन, यहां उल्टी बंदूक बनी है। हमारे प्रतिनिधि संजय उपाध्याय ने इस तरह डीएम अमन समीर का ध्यान आकर्षित कराया। सोमवार को वे यहां का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

साथ में डीडीसी योगेश कुमार सागर, एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद थे। हालांकि कुछ लोग यह सुन असमंजस में पड़ गए। क्या यह प्रतीक गलत है। उन लोगों ने इंटरनेट के माध्यम से अपनी शंका का समाधान किया। लेकिन, हम आपको बता दें। यहां पहले सही प्रतीक बना था। वर्ष 2006 में ली गई पुरानी तस्वीर हमारे पास है। जिसे हमने यहां प्रदर्शित किया है। असामाजिक तत्वों ने इसे 2015 के लगभग तोड़ दिया था। तब सीमेंट की मदद से दूसरा प्रतीक बना। लेकिन, तब से यहां उल्टी बंदूक पर वीर जवानों की टोपी रखी है। उम्मीद है प्रशासन इस पर जल्द कदम उठाएगा और भूल का सुधार होगा।

2 COMMENTS

  1. plz jiske bare me pta n ho uske bare n like to अच्छा है aap jaise ptrkar लोग अपनी ray अपने अंदर rkhe kya jante hai aap jwano ke bare or ruls ko smaj me गलत shandesh n de aap hi jaise लोग dange fsade krate hai or देश ke jwano or पुलिस ko परेशान krte hai aall forses ko bhugtna pdta hai plz es news ko avi delete kre Shahid smark shi bna हैं glt nhi हैं

    • ‌‌‌आपके हिसाब से सही है, तो जो पहले बना था वह गलत था। रही बात दंगा शब्द का प्रयोग कर आप अपनी समझ का परिचय दे रहे हैं। हमने आपको मेल किया। लेकिन, आईडी गलत है। इस वजह से हमें आप पर संदेह हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here