‌‌‌खाली होगा बाल विज्ञान संग्रहालय, कमलदह सरोवर में लगेगी लाइटें

0
578

डीएम ने किया कमलदह सरोवर का निरीक्षण
बक्सर खबर। कमलदह सरोवर का पुन: जिर्णोद्धार होगा। अगर सबकुछ योजना के तहत हुआ तो यहां एक बार फिर लाइटे जलेंगी। जो कुछ वर्ष पूर्व जला करती थीं। साथ ही यहां तालाब में जमा पानी की वजह से हो रही परेशानी का निदान भी किया जाएगा। और सबसे अच्छी बात यह है कि यहां बने बाल विज्ञान संग्रहालय को पुन: चालू होगा।

इसके लिए जिलाधिकारी अमन समीर व उनके मातहत लोगों ने सोमवार को पार्क का निरीक्षण किया। हालांकि डीएम ने इसको लेकर मीडिया से कार्ययोजना पर चर्चा नहीं की। क्योंकि फिलहाल इसके लिए कोई बजट उपलब्ध नहीं है। कमलदह सरोवर में भरे पानी की निकासी नहीं होने के कारण आस-पास के घरों में सीलन पैदा हो गई थी। इस समस्या के निदान पर भी चर्चा हुई। सूचना के अनुसार बाल विज्ञान संग्रहालय में चल रहे सर्व शिक्षा अभियान के कार्यालय को भी यहां से नेहरू उच्च विद्यालय बाजार समिति रोड स्थानांतरित करने पर काम चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here