गोलू मिश्रा बने कोरानसराय मंडल के युवा अध्यक्ष

0
270

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की इकाई बैठक रविवार को बुलाई गयी। कोरानसराय मंडल के कनझरुआं गांव में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष निक्कू तिवारी ने की। कोरानसराय मण्डल ईकाई के गठन के लिए एकत्रित युवाओं के बीच बतौर मुख्य अतिथि राजपुर विधानसभा के प्रत्याशी विश्वनाथ राम व ब्राह्मण एकता मंच युवा जिलाघ्यक्ष अमित कुमार दुबे, उपाघ्यक्ष मारकन्डे दूबे,

भाजयुमो जिला महामंत्री सोनू राय,बिट्टू सिंह उपाघ्यक्ष मनोज केशरी,जिलासंयोजक कमल क्लब विमल सिंह, उपस्थित हुए। सबकी उपस्थिति में गोलू मिश्रा को मंडल अध्यक्ष, गोपाल मिश्रा, चनदिप कुमार को उपाघ्यक्ष, देवकीनंदन मिश्रा को मंडल महामंत्री, प्रभाकर दुबे, सोनू मिश्रा, राजा कुमार, राधामोहन शर्मा को मंत्री, मुकेश कुमार गुप्ता को कोषघ्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर अभिजीत पाण्डेय,पारसनाथ मिश्रा, राघवेंद्र दुबे व सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here