‌‌‌अच्छी खबर : मुहम्मद साहब की जयंती पर लहराया तिरंगा

1
335

बक्सर खबर : इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद साहब की जयंती शनिवार को मनाई गयी। जगह-जगह जलसे का आयोजन हुआ। शहर में अमन-चैन के लिए जुलूस और झांकियां भी निकाली गई। उत्सव के माहौल में मुस्लिम युवाओं ने सदभावना और एकता का संदेश दिया। हर जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। त्योहार के मौके पर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का चलन शहर में काफी सराहा जा रहा है। वैसे ग्रामीण इलाकों में भी जुलूस निकला। वहां भी जलसे में तिरंगा शामिल किया गया। वहीं दूसरी तरफ शहर के खलासी मुहल्ला स्थित दूधिया कब्रिस्तान में जलसे का आयोजन भी हुआ।

1 COMMENT

  1. किंतु कुछ बच्चों और नवयुवकों के गाल पर पकिस्तान के झंडे का स्टीकर भी लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here