पटवन को लेकर खूनी खेल

0
1192

-घायल की बेटी ने छह के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रेका गांव में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारकर घायल कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिस्थिति को भांपते हुए पुलिस ने घायल की बेटी के बयान पर छह को नामजद किया है। घटना 16 नवम्बर की है। घायल अखिलेश सिंह का उपचार एम्स पटना में चल रहा है। इसकी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची घायल की बेटी ने बताया कि हमारा गांव सोवा पंचायत के अंतर्गत आता है।

जिस दिन मारपीट हुई। पिता जी खेत की सिंचाई कर रहे थे। वे किसी काम से गांव की तरफ चले गए। इसी दौरान गांव के ही मनीष कुमार आए। उन्होंने पानी का पाइप अपने खेत की तरफ कर दिया। जब अखिलेश वापस आए तो इसको लेकर कहा-सूनी हुई। जो मारपीट में तब्दील हो गई। उनका घर पास में है, परिवार वाले भी पहुंचे और सबने उनको घेर कर मारा। जब हमें इसकी सूचना मिली तो हम लोग भी पहुंचे। लेकिन, उन लोगों ने मेरी मां को भी मारा। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को नामजद किया है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here