खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा गंगा का पानी

0
893

-अभी भी प्रति घंटे एक सेंटीमीटर का हो रहा है इजाफा
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह छह बजे पानी खतरे के निशान 60.32 को छू लिया। दो घंटे बाद अर्थात आठ बजे पानी 60.35 तक पहुंच गया। दिन के ग्यारह बजे तक पानी का उच्चतम स्तर 60.38 तक पहुंच गया था। जिसे देखकर आप कह सकते हैं। पानी प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है।

यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। सूचना के अनुसार पानी के बढ़ने का सिलसिला 30 अगस्त तक अनवरत ऐसा ही रहेगा। अर्थात कई प्रमुख पथों पर पानी चढ़ जाएगा। जैसे चौसा के रामगढ़ पथ पर चौसा गोला के समीप पानी एक दिन पहले ही चढ़ गया था। कृतपुरा गोविंदपुर पथ पर पानी चढ़ चुका है। सिमरी प्रखंड के  तिलकराय हाता इलाके में पानी भर गया है। बनारपुर गांव के निचले हिस्से में पानी भर गया है। ऐसी स्थिति अगले दो दिनों में और सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here