‌‌‌खेत में काम करने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

0
2337

-नामजद किए गए तीनों आरोपी गिरफ्तार
बक्सर खबर। खेत में काम करने गई किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन, देर शाम तक उसका पता नहीं चला। अंतत: पीड़ित परिवार ने राजपुर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। मौके पर पुलिस भी जांच के लिए गई। लेकिन, वहां कुछ पता नहीं चला। घटना 25 अक्टूबर की है। अगले दिन सुबह चार बजे उस किशोरी को बेसुध हालत में खेत के मध्य पड़े देखा गया। उसके परिजनों को सूचना दी गई।

घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बच्ची को गुरुवार के दिन बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। वह होश में थी लेकिन, कुछ बोल नहीं रही थी। शुक्रवार को उसने अपने परिजनों से बात करना शुरू किया। पूछने पर ऐसा करने वालों का नाम भी उसने बताया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शुक्रवार की रात ही उन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि 25 को ही अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अब उसमें पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जुड़ गई हैं।

आरोपी रंजीत राजभर उर्फ बंटी, धनजी राजभर व बिट्टू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता और आरोपियों का बयान भी न्यायालय के समक्ष दर्ज करवाया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा किशोरी अपने खेत पर गई थी। जहां वह रोज परिवार वालों के साथ काम करती थी। दोपहर के वक्त कर्मनाशा से पानी लेने गई और लौटकर नहीं आई। उसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन, उसके साथ गांव के ही तीन युवकों ने ऐसी हरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here