भीड की हत्या का सच : झूठ बोलती रही पुलिस व कपड़ा व्यवसायी, मारा गया निर्दोष

1
2801

बक्सर खबर : रोहतास जिले के कोआथ बाजार में मंगलवार की सुबह दर्दनाक घटना हुई। एक दुकान में पहुंचे छह -सात युवकों और दुकानदार के बीच विवाद बढ़ा गोली चल गई। इस घटना में चार युवक मारे गए। वे सभी अपराधी नहीं थे। उसमें दो निर्दोष युवक भी भीड़ के हाथ मारे गए। जबकि दो अन्य युवक भागने में सफल रहे। उनमें एक और युवक बक्सर का है। जिसकी जान बच गई। सूत्रों के अनुसार यह घटना न रंगदारी मांगने की थी, न ही लूट की कोशिश। कुछ माह पहले चंचल मिश्रा और अभिषेक दुबे ने एक स्कार्पियो लूटी थी। जो राजपुर के महावीर स्थान के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने वह गाड़ी बरामद कर ली। दो युवक उस वक्त पकड़े गए थे। दो भागने में सफल रहे। उनमें से ही एक था सिमरी दूधी पट्टी का अभिषेक दुबे।

इस युवक का पूर्व से आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने जांच में पाया कि वह स्कार्पियो चोरी की है। जो कोआथ निवासी अरुण कुमार चौधरी की थी। गाड़ी चोरी का मुदकमा उसने पहले ही दर्ज करा रखा था। उसी मुकदमें में सुलह के लिए अभिषेक दुबे मंगलवार की सुबह कोआथ पहुंचा था। पहले से ही उसने दुकानदार चौधरी से फोन पर बात की थी। मंगलवार का दिन मिलने के लिए था। इस बीच अभिषेक वहां पहुंचा और अपने साथ कुछ ऐसे युवकों को लेता गया। जो इस घटना के बारे में जानते भी नहीं थे। दुकानदार भी पहले से तैयार बैठा था। बात बढ़ी तो उसकी तरफ से पहली गोली चली। जो जान बचाकर भागने वाले एक युवक को जा लगी। यह देख अभिषेक ने भी गोली चला दी। जो दुकान पर मौजूद भुलन को जा लगी। इतने में वहां भगदड़ मच गई। कोई इधर भागा कोई उधर। लेकिन छठ त्योहार के कारण बाजार में सुबह नौ बजे की काफी चहल-पहल हो गई थी। भीड़ के हत्थे निर्दोष युवक चढ़ गए। जिनको बचाने के क्रम में अभिषेक भी उलझ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बांस, डंडे व पत्थर से युवकों को इतना मारा की उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

हत्या में प्रयोग किए गए बास व पत्थर

मरने वाले युवकों में जिले का दूसरा अभिषेक, निवासी दनपुरा, थाना सिमरी भी भीड़ का शिकार हो या। पुरानी कहावत है, जौ के साथ घुन भी पिसता है। वहीं कहावत यहां चरितार्थ हो गई। वहीं दूसरी तरफ कपड़ा व्यवसायी ने भी अपनी तरफ से सच को गुमराह करने की कोशिश की। दावथ पुलिस को भी इस बारे में व्यवसायी ने पूर्व से बता रखा था। उक्त युवक मामले में सुलह के लिए पहुंच रहे हैं। बावजूद पुलिस मामले में अनजान बनती रही। किसी की नौकरी पर खतरा नहीं आए। इस लिए मारे गए लोगों के पहचान से भी मुकरती रही। जैसा की रोहतास जिले के सभी समाचार पत्र एवं मंगलवार को सासाराम जिले से पूरे प्रदेश में आने वाली खबरें इसकी गवाह हैं।

1 COMMENT

  1. Yadi aisa news hai to bahut galat huaa hai jiski chhatipurti nhi ki ja sakti. Davanpura nivasi Abhishek Dubey apne maa bap ka akela tha. Uski bharpayi nhi ho sakta. Jhooth bolne valo par kadi se kadi saja ka pravdhan ho taki nirdosh n mara jay.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here