‌‌‌बाहर निकलने पर मास्क पहनना हुआ जरुरी

0
652

घर में भी बना सकते हैं सूती कपड़े से मास्क , -थूकने पर हो सकता है जुर्माना
बक्सर खबर। अगर घर से बाहर जा रहे हैं। और किसी सार्वजनिक स्थान पर जाना है। जहां आपके अलावा भी कुछ और लोग हो सकते हैं। ऐसे स्थान पर मास्क का प्रयोग जरुरी कर दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देश जारी हुए हैं। जहां-तहां थूकने वालों पर जुर्माना भी हो सकता है। इस नियम कायदे के दौरान यह जान लेना जरुरी है कि मास्क के और विकल्प क्या हो सकते हैं। अथवा ऐसे मास्क भी घर पर बनाए जा सकते हैं। जिनका उपयोग कई बार हो सकता है।

अर्थात सूती कपड़े से मास्क बनाया जाए तो वह बेहतर होगा। जिसे आप आसानी से धो सकते हैं। जानकार बताते हैं, एक ही मास्क को बार-बार इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे बचने का सही माध्यम है। वैसे मास्क बनाए जाएं। जिसे घर पर आसानी से साफ किया जा सके। जब घर आए तो अच्छी तरह साफ करें। गर्म पानी में भी मास्क को पांच मिनट तक छोड़ा जा सकता है। इससे वह पुन: उपयोग के लायक हो जाता है। अगर आपके पास मास्क नहीं है। तो गमछे का प्रयोग भी किया जा सकता है। लेकिन, घर लौटने के बाद उसकी भी अच्छी तरह सफाई होनी चाहिए। वर्तमान समय में इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। यहां जो तस्वीर है, वह शहर के मशहूर व्यवसायी शिवजी खेमका की है। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं। इन दिनों घर पर ही मास्क बनवा रहे हैं। उसका वितरण लोगों में कर रहे हैं। यह प्रयास छोटा हो या बड़ा। इस तरह की पहल होनी चाहिए। जिससे दूसरे लोगों की मदद की जा सके। यहां एक बात और ध्यान देने योग्य है। मास्क लगाने का यह मतलब नहीं कि आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भूल जाए। उसका अनुपालन बेहद जरुरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here