राजपुर विधानसभा क्षेत्र से चार नामांकन रद्द

0
2337

– शेष बचे हैं 14 उम्मीदवार, डबल बैलेट का खतरा टला
बक्सर खबर। राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से 4 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं। आज चले स्कूटनी के कार्य में उनके नामांकन फार्म में त्रुटि पायी गई। इनके नाम हैं सुभाष राम शांतिनगर बक्सर, शिवजी कुमार मथौली बसांव कला, थाना सिकरौल, लक्षण राम ग्राम बभनवलिया धनसोई एवं विष्णु राम न्यायीपुर चौसा। निवार्ची अधिकारी के अनुसार इनके प्रस्तावकों के हस्ताक्षर निर्देशन पत्र पर नहीं थे। साथ ही फार्म 26 में शपथ पत्र जमा नहीं किया गया था। इसके लिए उन्हें सूचना भी दी गई। लेकिन, अपराह्न तीन बजे तक किसी ने संबंधित कागजात जमा नहीं किए।

चार फार्म निरस्त हो जाने के कारण अब इस विधानसभा में 14 लोग उम्मीदवार है। वैसे 12 अक्टूबर तक नाम वापसी की तिथि है। इसके उपरांत उम्मीदवारों का चुनाव चिह्न जारी होगा। इस विधानसभा से जो प्रमुख उम्मीदवार हैं। उनमें एनडीए उम्मीदवार विधायक संतोष निराला, कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ राम, पूर्व मंत्री छेदीलाल राम, बसपा के उम्मीदवार संजय राम, लोजपा के उम्मीदवार निर्भय कुमार निराला, सविनय पासवान, अशेाक पासवान, अशोक कुमार राम, हरे राम प्रसाद, मोहन राम रजक, सूरज प्रकाश राम, आजाद पासवान, निकुंज कुमार आर्यन, नील कमल प्रसाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here