‌‌‌बाइक और ऑटो की टक्कर में महिला समेत चार घायल

0
607

-उत्तर प्रदेश के रहने वाले बाइक सवार लोगों की हालत गंभीर
बक्सर खबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर प्रतापसागर गांव के समीप सोमवार की दोपहर दो बजे जबरदस्त दुर्घटना हई। ऑटो रिक्शा व बाइक की हुई टक्कर में महिला समेत चार लोग घायल हुए। जो बाइक सवार थे। उन्हें ज्याद चोटे आई हैं। क्योंकि उनके वाहन की गति तेज थी और सड़क पर गिरने के बाद उनका शरीर रगड़ गया। वहीं आटो रिक्शा का चालक व सवार महिला सभी लोग जहां-तहां सड़क पर बिखरे सामान की तरह पसर गए। किसी को होश नहीं था।

आस-पास के लोगों ने सभी को प्रतापसागर अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ के दौरान पता चला। बाइक पर दो लोग सवार थे। जिनके नाम अमिर खान व एहसान खां है। वे गाजीपुर जिला अंतर्गत ग्राम उसियां के रहने वाले हैं। नया भोजपुर से वे बक्सर की तरफ जा रहे थे। तभी ऑटो रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई। ऑटो का चालक दीपक व महिला कलावती देवी दोनों घायल हैं। वे औद्योगिक थाना के चुरामनपुर गांव के निवासी हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रशासनिक मदद के बाद सभी को सदर अस्पताल भेजा गया। वहां से बाइक सवार लोगों को वाराणसी रेफर किया जा रहा है। क्योंकि उन्हें ज्यादा चोटें आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here