‌‌‌ पूर्व चीफ जस्टिस उदय प्रताप सिंह का निधन

0
1274

-आज पटना में होगा अंतिम संस्कार
बक्सर खबर। केरल उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस पद से सेवानिवृत होने वाले उदय प्रताप सिंह का गुरुवार की रात (लगभग 90 वर्ष) निधन हो गया। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में स्थित आवास पर रात बारह बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना के अनुसार 20 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा। उनके बड़े पुत्र संजय सिंह पटना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वे ही उन्हें मुखाग्नि देंगे। छोटे पुत्र साकेत सिंह दिल्ली में अधिवक्ता हैं।

उदय प्रताप सिंह को लोग यूपी सिंह के नाम से भी बुलाते थे। वे मूल रूप से बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड के रहने वाले थे। वे पटना, रांची उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी रहे हैं। लगभग 25 वर्ष पहले वे सेवानिवृत हुए थे। उसके बाद बक्सर लोकसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। वे मूल रुप से दुल्लहपुर के रहने वाले काली प्रसाद सिंह के पुत्र थे। लेकिन अब उनका पता मूल ठिकाना बैरी, इटाढ़ी हो गया था। लोग उन्हें इटाढ़ी निवासी के रूप में ही जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here