चुनावी रंजिश: नावानगर में मारपीट, दर्जनभर घायल

0
536

– दो एफआईआर सात गिरफ्तार
बक्सर खबर। वोट नही देने को लेकर आज शुक्रवार को दो पक्षो की आपस मे भिडंत हो गयी।गिरधर बरांव पंचायत के भरौली गांव में मुखिया पद को लेकर विवाद हुआ।बात इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठियां चटकने लगी। इन लोगो का आक्रोश सातवें आसमान पर था। जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें दर्जन भर लोग जख्मी हो गये हैं। सभी जख्मियों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा गम्भीर रूप से जख्मी पांच लोगों को सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया है। इस सम्बंध में दोनों तरफ से नावानगर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने करवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष के राज कुमार राय द्वारा 12 लोगो को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के संतोष कुमार राय ने पांच लोगों पर नामजद प्रथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली आवेदन पर प्रथमिकी दर्ज कर एक पक्ष के चार तथा दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि भरौली गांव में मुखिया को वोट नही देने को लेकर राज कुमार राय और संतोष राय के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के बीच हुई खूनी संघर्ष में दर्जन भर लोग जख्मी हुए हैं। इस घटना में नामजद भरत राय, धनु राय, राज कुमार राय, संतोष राय, परमानंद राय, संजीव राय व महेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here