चौसा में किसानों ने निकाली बाइक रैली

0
420

‌‌‌– इस सप्ताह थर्मल के गेट पर प्रदर्शन की तैयारी
बक्सर खबर। चौसा में बन रहे निर्माणाधीन थर्मल पावर स्टेशन परियोजना के प्रभावित किसान लंबे समय से हड़ताल पर हैं। अक्टूबर में इस विरोध प्रदर्शन के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। अपनी मांगों को बुलंद करने के लिए संगठन के द्वारा चौसा में रविवार को बाइक रैली निकाल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं इस सप्ताह थर्मल पावर के मुख्य गेट पर भी प्रदर्शन की तैयारी हैं। किसानों का कहना है तीन से पांच अक्टूबर के मध्य हम लोग मेन गेट के सामने धरना देंगे। वे पहले भी इस तरह का प्रदर्शन कर चुके हैं। जिसकी वजह से एक बार आगजनी की घटना भी चुकी है।

लेकिन, किसानों की इस घोषणा ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि यहां एक बात सबको जान लेना जरूरी है। किसान अपने लिए उचित मुआवजा मांग रहे हैं। उनकी भूमि रेल कॉरिडोर और पाइप लाइन के लिए अधिग्रहित की जा रही है। लेकिन, उनकी मांग के अनुरूप उन्हें मुआवजा नहीं मिल रहा। यह उनकी प्रमुख मांग है। अब धरना लंबा समय से चल रहा है। इस वजह से कुछ और मांगे समय के साथ जुड़ती चली गई हैं। इस वजह से प्रशासनिक प्रयास के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही। जबकि मुआवजे का विवाद लारा कोर्ट में चल रहा है। लेकिन, मौके पर धरना जारी है। इसी कड़ी में रविवार को बाइक रैली निकाल अपनी उपस्थिति का किसानों द्वारा संकेत दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here