‌‌‌ किसानों ने दिया प्रशासन को 25 तक का समय, फिर रोकेंगे काम

0
292

-संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चौसा में किसान महापंचायत का आयोजन
बक्सर खबर। चौसा में पिछले दो माह से प्रभावित किसान मोर्चा का धरना चल रहा है। गुरुवार को उनका साथ देने संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के सदस्य भी पहुंचे। इन लोगों द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय किसानों को एकत्र कर एसजेवीएन प्लांट के मुख्य गेट के पास कार्यक्रम किया गया। साथ ही भाषण के दौरान यह चेतावनी दी गई। अगर प्रशासन ने हमारी मांगे 25 जनवरी तक नहीं मानी तो हम यहां काम रोकेंगे। कुछ लोगों ने करो या मरो का नारा भी दिया। हालांकि चौसा के किसान पिछले दो माह से अपने लिए भूमि का उचित मुआवजा मांग रहे हैं। जिसका अधिग्रहण रेल व पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए किया जाना है।

उनका तर्क है कि प्लांट के लिए सरकार ने 2013 में अधिग्रहण किया था। अब नौ वर्ष गुजर चुके हैं। हमें भूमि का मुआवजा पहले से अधिक मिलना है। लेकिन, गुरुवार की महा पंचायत में 15 सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया। जिसमें मुआवजा समेत किसानों पर हुए मुकदमों को वापस लेने जैसी मांगे हैं। मीडिया को जारी किए गए प्रेस नोट में चेतावनी का उल्लेख भी किया गया। महापंचायत में के दौरान स्थानीय किसानों के अलावा संयुक्त किसान मोर्चा के रामचंद्र आजाद, बाल गोविंद सिंह गया, जानकी भगत रोहतास, अरुण सिंह औरंगाबाद, रामप्रसाद सिंह नवीनगर, प्रमोद कुमार जहानाबाद के लोग भी पहुंचे। स्थानीय लोगों में अश्विनी कुमार, सत्येन्द्र नारायण, मो मेराज, नन्दलाल सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here