डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली का इंतकाल

0
1458

-लंबे समय से चल रहे थे बीमार, मुंबई में हो रहा था उपचार
बक्सर खबर। डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली का इंतकाल हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनका उपचार मुंबई में चल रहा था। वहीं उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। दाउद अली दस वर्ष पहले जदयू के टिकट पर डुमरांव से विधायक बने थे। बाद में उनका टिकट काट ददन पहलवान को जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया।

जिसके बाद उनकी राह जुदा हो गई। फिलहाल वे राजद के सदस्य थे। उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष के आस-पास थी। वे विधायक बनने से पहले बिड़ी मजदूर संघ के सदस्य के तौर पर सक्रिय रहे। मूल रुप से वे कठार के निवासी थे। इनके निधन की खबर मिलने के बाद बहुत से लोगों ने अपने संवेदना प्रकट की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here