मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने पहुंचा परिवार

0
1596

– लापता युवक की तलाश के लिए परेशान है परिवार
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के विश्वामित्र कालोनी (निरंजनपुर) में रहने वाला परिवार एक दिन पहले राजधानी पटना पहुंच गया। उनकी मनसा मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की थी। लेकिन, उन्हें सचिवालय थाने की पुलिस ने रोक लिया। सभी को थाने ले जाया गया और उनकी समस्या सूनी गई। परिवार वालों ने वहां पुलिस और मौके पर पहुंची मीडिया को बताया। हम लोग बक्सर नगर के औद्योगिक थाना के रहने वाले हैं।

पीडि़त परिवार की महिला रंजू सिंह ने बताया मेरा पुत्र वीर प्रताप सिंह 12 अक्टूबर से लापता हैं। हम लोग उसका पता लगाने के लिए पुलिस के पास बार-बार जा रहे हैं। लेकिन, उसकी कोई सूचना नहीं मिल रही। उन लोगों ने औद्योगिक थाने की पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया। पटना पहुंचे वीर प्रताप के पिता अनुरंजन सिंह, बहन स्वेता के साथ कुछ और लोग भी थे। जिन्होंने मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने में मदद की। आप इस परिवार की पूरी कहानी जानने के लिए हमारा यह वीडियो देख सकते हैं। उनका आरोप है, पड़ोस के कुछ युवकों ने साजिश के तहत वीर को लापता किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here