एबीवीपी की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 563 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

0
35

एमवी कॉलेज में छात्र नेताओं ने विद्यार्थियों में भरा राष्ट्रभक्ति का जज्बा                                                                              बक्सर खबर। एबीवीपी की नगर इकाई ने रविवार को शहर के एमवी कॉलेज में महर्षि विश्वामित्र जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों तथा विद्यालयों-महाविद्यालयों से 563 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भोजपुर विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि एबीवीपी छात्रहित और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करती हैं। जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त पाठशाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करते हैं।

नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि डिजिटल युग में सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिताएं आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ अपनी क्षमता पहचानने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश कुमार तिवारी, मनीष सिंह, हिमांशु कश्यप, आदित्य गुप्ता, दुर्गेश पांडेय, विवेक पांडेय, राहुल कुमार, प्रकाश पाठक, नंदन कुमार, वैभव श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा, ऋषि नंदन दुबे, नीतीश पटेल, अनीश कुमार, शुभांकित पांडेय, प्रभास कुमार, दीपक कुमार, सुधांशु ओझा, अमित कुमार, आंशिक सिंह, पूनम सिंह, गोल्डी मिश्रा, काजल कुमारी सहित परिषद के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले भर से आए छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here