-पूछताछ के लिए ली गई युवतियों को पुलिस ने छोड़ा, पिता-चाचा पर संदेह
बक्सर खबर। शहर के शिवपुरी मोहल्ले में शनिवार की सुबह युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान आरा के चौसी गांव निवासी ओम पांडेय के रुप में हुई थी। पुलिस की सूचना पर उसके पिता कमलेश पांडेय शनिवार को बक्सर पहुंचे थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। युवक के दोस्तों से भी पूछताछ हुई थी। उनके बताए अनुसार जिस घर के पास उसका शव मिला था। वहां से दो युवतियों को भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की। जांच में यह बात स्पष्ट हो गई कि ओम पर जानलेवा हमला हुआ।
उसे इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसकी मौत हो गई। हालांकि उसके पिता ने सब कुछ जानने के बाद भी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। क्योंकि उनका बयान था। वह अपने दोस्तों के साथ बक्सर आया। शिवपुरी मोहल्ले में वह कैसे पहुंचा। यह वह नहीं जानते। लेकिन, उनको शक है, बेटे की हत्या की गई है। इस संबंध में पूछने पर नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच चल रही है। जिन दो युवतियों को हिरासत में लिया गया था। उनका बयान दर्ज कर छोड़ दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का है। संदिग्धों के बारे में पुलिस ने पता लगा लिया है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।





























































































