बक्सर खबर। राजपुर थाना के दइतरवा बाबा नहर मोड के पास रविवार को दुर्घटना हो गई। अपराह्न पांच बजे के लगभग बाइक सवार ने अधेड़ व्यक्ति रंगनाथ राम(55) को टक्कर मार दी। पुल के पास कुछ युवक मौजूद थे। वे मदद को दौड़े और घायल को उठाकर पास के राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों नीतीश कुमार ने बताया जाता है कि वह घास काटने के लिए बधार में गए थे। जब मवेशियों का चारा ले लौट रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई। बाइक सवार भागने में सफल रहा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।





























































































