दुर्गा पूजा समिति ने पौधे लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
50

-ग्रामीण परिवेश में हरियाली का बेहतर विकल्प मौजूद
बक्सर खबर। जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत नियाज़ीपुर गांव के नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विजयदशमी के पावन पर्व पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिसमें संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ लोगों से यह अपील की गई ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। पर्यावरण के संतुलन एवं प्रकृति को बचाए रखने में योगदान दें। इस कार्यक्रम के तहत 10 से 15 पेड़ लगाए गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया नौमी एवं दशमी को काफी भीड़ देखी गई। यहां रात्रि में रामलीला का भी आयोजन किया गया। जिसका लोगों के द्वारा काफी आनंद उठाया जा रहा है। इस दौरान पारसनाथ पाठक, मार्कण्डेय पाठक, पिंटू पाठक, जमुना पाठक, नारायण पाठक, सुरेंद्र पाठक, विजय नारायण पाठक, बृजराज पाठक शिक्षक, मोहन तिवारी, दीनानाथ पाठक, राजेंद्र पाठक, अजय कुमार पाठक, अशोक कुमार पाठक, अभय कृष्ण पाठक, नूतन पाठक, राहुल मिश्रा, रामदेव पाठक, पिंटू पाठक अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here